शराब का अवैध परिवहन, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

भास्कर न्यूज|कवर्धा कुंडा थाने की पुलिस ने शराब का अवैध परिवहन करते दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 31 पाव (5.580 बल्क लीटर) शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 2480 रुपए आंकी गई है। शराब परिवहन में उपयोग मोटर साइकिल भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी विमल लावनिया के अनुसार, आरोपी राकेश पिता फुलचंद चंद्राकर (38) और जितेन्द्र पिता सुखीराम पारधी (28) दोनों शिकारी पारा, थाना कुंडा के रहने वाले हैं। दोनों मोटर साइकिल क्रमांक- सीजी 09 जेक्यू 7963 पर पीली प्लास्टिक बोरी में 31 पाव देशी शराब परिवहन कर कुंडा की ओर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तहसील ऑफिस के सामने घेराबंदी दोनों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की गई। मामले में पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद दोनों को जेल भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *