राजनांदगांव| बसंतपुर पुलिस की टीम ने शराब की अवैध बिक्री कर रहे दो युवको को गिरफ्तार किया है। आरोपयिों से कुल 45 पौवा शराब जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 4300 रुपए है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्णा रजक को मोहारा बाइपास में व आरोपी पलाश जोशी को मोहारा के बजरंग नगर में शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के िखलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


