शराब के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई:एक पानी की बॉटल में शराब डालकर बेच रहा था तो दूसरा बाइक में शराब की 133 सीसी लेकर खोज रहा था ग्राहक, दोनों पकड़ाए

पुलिस चौकी नगपुरा, थाना पुलगांव की टीम ने अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में लिप्त दो आदतन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी व कच्ची शराब के साथ एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 73 हजार 650 रुपए आंकी गई है। जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को नगपुरा चौकी पुलिस टीम मालूद-नगपुरा के बीच चिखली रोड पर गश्त एवं अपराध पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CW-0849 से उरला भट्ठी की ओर से नगपुरा की तरफ अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। मोटरसाइकिल आती दिखी तो रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपी राजू पारधी के कब्जे से शोले मसाला मदिरा के 133 पौवा (कुल 23.940 बल्क लीटर) बरामद किए गए, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 11 हजार 900 रुपए है। पानी की बॉटल में बेचता था शराब
वहीं दूसरे आरोपी रामधारी पारधी के पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग 1 हजार 750 रुपए बताई गई। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए है। बताया जा रहा है कि आरोपी पानी के बॉटल में शराब डालकर बेचता था। पुलिस ने भेजा जेल
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध रूप से शराब का परिवहन और बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद उनके खिलाफ धारा 34(2) व 49(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *