शराब के नशे में नदी किनारे सोए मजदूर की मौत:ईंट भट्ठे में काम करता था, पोंडी पुलिस जांच में जुटी

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पोंडी थाना क्षेत्र में कवड़िया नदी किनारे एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर पोंडी थाना प्रभारी राजवीर गायकवाड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर जांच शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान रंजीत के रूप में हुई है। वह चिरमिरी के वार्ड नंबर-1 मोहरी दफाई स्थित एक ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था। बताया गया है कि रंजीत बीते दिन दोपहर में अपने दोस्तों के साथ शराब पीने गया था। अत्यधिक शराब पीने के बाद वह कवड़िया नदी के किनारे ही सो गया। मजदूर की ठंड से मौत की आशंका प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अत्यधिक ठंड के कारण हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पोंडी पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतक के साथ मौजूद रहे लोगों से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *