जबलपुर के पनागर स्थित सीएम राइज स्कूल सिगोद में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्रा शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर घूमती नजर आ रही है। कुछ देर बाद ही उसने शराब पीकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन वह और नाराज हो गई। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ती है। नाबालिग का वीडियो आज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि यह घटना बुधवार की हैं। परिवार वाले अब यह पता लगाने में जुटे हुए है कि लड़की को किसने शराब पिलाई है। एक साल पहले स्कूल को मिली सीएम राइज की मान्यता सिगोद हायर सेकेंडरी स्कूल को करीब एक साल पहले सीएम राइज स्कूल की मान्यता दी गई थी। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ की जा रही हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नाबालिग छात्रा के पास शराब कैसे पहुंची। शिक्षा विभाग का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


