शराब के नशे में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:शराब पीने का आदी था युवक, परिजन शराब पीने से मना करते थे

कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक जयचंद (38) शराब पीने का आदी था। परिजन प्रतिदिन जयचंद को शराब पीने से मना करते थे। कल दोपहर पंखे के कड़े से लटक कर फांसी लगा ली। मृतक के भाई हेमचंद ने बताया कि जयचंद कारीगरी का काम किया करता था और शराब पीने का आदी था। घर परिवार के सभी लोग उसे शराब पीने से मना करते थे। कल भी सुबह से शराब पीकर घर के कमरे में सो रहा था। दोपहर तक बाहर नहीं निकला तो दरवाजा खोल कर देखा तो जयचंद ने पंखे के कड़े से फांसी लगाकर लटका हुआ था। तुरंत जयचंद को एमबीएस हॉस्पिटल लेकर आए यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे कॉलोनी एएसआई अमराराम ने बताया कि मृतक जयचंद अंबेडकर कॉलोनी का रहने वाला है। यह शराब पीने का आदी था। इसने कल दोपहर पंखे के कड़े से फांसी लगा ली आज इसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड करने का क्या कारण रहा इसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *