शराब के नशे में सड़क पर लोट रहा कॉन्स्टेबल, VIDEO:बिलासपुर में एक साल से अपसेंट था, नशे में घूमते देख लोगों ने बनाया वीडियो

बिलासपुर में एक आरक्षक शराब के नशे में वर्दी पहनकर सड़क पर लोट रहा था। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें वीडियो बनाने वाला उसे समझाइश देकर किनारे कर रहा है। घटना कोटा रोड की बताई जा रही है। दरअसल, विश्वकर्मा मांजरे पुलिस लाइन में पदस्थ है। पिछले गुरुवार को वो कोटा रोड पर नशे में घूम रहा था। इस दौरान नशा इतना ज्यादा हो गया कि वो खुद को संभाल नहीं पा रहा था और जमीन पर लोट गया। उसकी हालत देख कर लोग उसे समझाइश भी देते रहे। एक साल से अपसेंट है आरक्षक रक्षित केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि, आरक्षक विश्वकर्मा मांजरे पिछले एक साल से गायब है। वो पुलिस लाइन में हाजिरी भी नहीं दे रहा है। इसकी जानकारी विभाग के अफसरों को भी दी गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आरक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ चल रहे कैप्शन में बताया गया है कि, यह पूरी घटना कोटा क्षेत्र के सीवी रमन यूनिवर्सिटी के पास की है। इस वीडियो को बनाने वाला आरक्षक को उठकर किनारे में बैठने के लिए कह रहा है। साथ ही आरक्षक को वर्दी की गरिमा बनाए रखने की सीख दे रहा है। वहीं, आरक्षक भी पूरी बात समझने की बात भी कहता है। लेकिन वह नशे के कारण बैठने की स्थिति में नहीं था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *