बालोद| शहर के आमापारा में नीलगिरी झाड़ के पास दो लोगों ने झालेश्वर सोनी की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार झालेश्वर ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को शाम 5 बजे खरखरा नहर के पास बैठा था। इस दौरान नीतम व भूपत बाइक में आकर काम है चलो कहकर नीलगिरी पेड़ के पास ले गए। दोनों ने बाइक से उतारकर शराब के लिए पैसे मांगा। पैसे नहीं देने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं डंडे से मारपीट की। जिससे पीठ, हाथ, पैर में चोट लगी है। बालोद थाने में दो लोगों के खिलाफ धारा 115 (2), 119(1), 296, 3(5), 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


