शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे की हत्या:धमतरी में पत्नी से विवाद के बाद 3 साल के मासूम को टंगिया से मार डाला

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पिता ने अपने 3 साल के मासूम बेटे की टंगिया से हत्या कर दी। घटना आधी रात की है। आरोपी पिता को शराब के लिए पैसे नहीं मिले। इस बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी पिता अपने बेटे को दूसरे कमरे में ले गया। वहां उसने टंगिया से बच्चे के सिर पर वार किया। इस हमले में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। शराब के पैसे के लिए हुआ विवाद घटना दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम आमदी का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय कुमार मरकाम (34 वर्ष) नशे का आदी है। रविवार की रात उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, क्योंकि उसे शराब के लिए पैसे नहीं मिले। आधी रात वारदात को दिया अंजाम झगड़े के बाद रात को जब सब सो गए, तब आरोपी अपने मासूम बेटे संस्कार (उर्फ शौर्य) को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाकर टंगिया से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि बच्चे के सिर में गहरी चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे को तत्काल नरहरपुर, कांकेर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ घटना की सूचना मिलते ही दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संजय मरकाम (उम्र 34 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मासूम की दर्दनाक मौत से गांव में मातम पसरा है, और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *