शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर:छत्तीसगढ़ में सस्ती हुई शराब, 1 अप्रैल से लागू होगी नई दरें, 480 में व्हिस्की की पूरी बोतल

छत्तीसगढ़ में शराब की शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में शराब की नई दरें लागू की जा रही है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नई दरों की वजह से अब शराब के दाम कम हो गए हैं। नहीं दरों में अब आइकॉन प्रीमियम व्हिस्की के 750 मल की पूरी बोतल 480 रुपए में मिलेगी। इस दाम पर व्हिस्की पिछले कई सालों से छत्तीसगढ़ में उपलब्ध नहीं थी। शराब के लिए जारी किए गए नए रेट 1 अप्रैल से सभी दुकानों में लागू होंगे। नए रेट के मुताबिक कई बोतलों में 40रुपए और कुछ में 100 से 300 रुपए की कमी आएगी। बार में भी घटेंगे दाम अंग्रेजी शराब की सामान्य दुकान, प्रीमियम वाइन शॉप के साथ-साथ बार में भी शराब के दाम में कमी आएगी। नियम के मुताबिक शराब की रेट लिस्ट शराब दुकानों के बाहर दुकानदार को लगानी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *