शराब घोटाला:अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, अभी जेल में ही रहेंगे

शराब घोटाले में लंबे समय से जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। जस्टिस अभय ओका और उज्ज्वल भुयान की बेंच ने सुनवाई में देरी के आधार और जांच में सहयोग करने की शर्त पर बेल दी है। हालांकि, इसके बाद भी अनवर ढेबर जेल में ही रहेंगे। दरअसल, कोर्ट ने ईडी के केस में जमानत दी है, जबकि ढेबर पर इसी मामले में ईओडब्ल्यू में भी केस दर्ज है। अनवर के वकील अमीन खान ने बताया कि ईडी की ओर से चल रहे आबकारी मामले में जमानत याचिका मंजूर की गई है। लंबे समय तक किसी को जेल में बंद करके ट्रायल नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में ईओडब्ल्यू मामले में भी केस चल रहा है। हमें उम्मीद है कि इस केस पर भी जमानत मिलेगी। इसी मामले में बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह को जमानत मिल चुकी है। उन्हें सोमवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, ​जहां ईडी की ओर से 4 शर्तों के तहत अरविंद को रिहा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *