शराब ठेकेदार के गुर्गों का पुलिस ने निकाला जुलूस:विदिशा में ग्राहक से मारपीट के आरोप में 10 गिरफ्तार, लाठी-डंडों से की थी मारपीट

विदिशा में शराब माफियाओं की दबंगई पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस ने एक ग्राहक से मारपीट करने वाले शराब ठेकेदार के 10 गुर्गों को गिरफ्तार कर जुलूस निकालते हुए जेल भेज दिया है। घटना रविवार रात की है, जब पूरनपुर इलाके की शराब दुकान पर एक ग्राहक ने एमएसपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने का विरोध किया। इस पर शराब ठेकेदार के गुर्गों ने ग्राहक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी और उसे जबरन उठा ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सिविल लाइन पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने रविवार की देर रात तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *