शराब दुकान में अवैध चखना सेंटर चलाने आरोप

महासमुंद| जिले के सरायपाली और गढ़फुलझर में स्थित देशी-विदेशी मदिरा दुकान के लिए आहाता के लिए टेंडर जारी किया गया था, जहां ठेकेदारों ने इस टेंडर को 9 से 20 लाख रुपए तक में लिया और अहाता शुरू किया, लेकिन टेंडर जारी होने के बावजूद भी यहां अवैध रूप से चखना सेंटर चालू है, जिससे अब ये आहाता संचालक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। देशी-विदेशी मदिरा दुकान में चखना दुकान के संचालन के लिए शासकीय अहाता सेंटर का टेंडर जारी कर ठेका दिया गया है, लेकिन इन अहाता सेंटर का टेंडर लेने से कई अहाता संचालक परेशान हैं। लाखों रुपये में टेंडर लिए जाने के बावजूद कई जगह शराब दुकान के आसपास अवैध रूप से चखना सेंटरों का संचालन किया जा रहा है, जो पूर्णत: नियम विरूद्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *