शराब दुकान में विवाद युवक से हुई मारपीट

भास्कर न्यूज | बालोद शहर के पाण्डेपारा में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अंजली ध्रुर्वे ने जानकारी दी है कि 8 जनवरी को रात 10.30 बजे घर के सामने कलामंच के पास जवाहरपारा निवासी असद अली ने भाई सोमेश ध्रुर्वे के काल्हर को पकड़कर पुरानी बातों को लेकर विवाद किया। असद अपने पिता शमशेर एवं मां के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर रॉड़ से सिर में मारा। मैंने व भाई के दोस्त दुर्गेश टांडिया ने बीच बचाव किया। भाई ने बताया है कि शराब दुकान में शमशेर से विवाद हुआ था। जिसके बाद तीनों कलामंच के पास पहुंचकर मारपीट किया है। बालोद थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *