शराब पीकर तहसीलदार की गाड़ी चला रहा था, एक्सीडेंट

भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण में पदस्थ महिला तहसीलदार आशा मौर्य की सरकारी गाड़ी सोमवार रात अंबेडकर पार्क के पास डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय तहसीलदार वाहन में मौजूद नहीं थीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि कार में तहसीलदार का बोर्ड लगा था, लेकिन गाड़ी से चालक और प्यून निकले। जांच में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बस स्टैंड के पास 1-1 गिलास महुआ शराब पी थी। नशे में चालक का नियंत्रण बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से जा भिड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *