शराब पीकर स्कूल पहुंचा व्यायाम शिक्षक…सस्पेंड:GPM में संयुक्त संचालक ने की कार्रवाई, बीईओ कार्यालय अटैच किया गया

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एक व्यायाम शिक्षक को शराब पीकर स्कूल पहुंचने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गौरेला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगीसार के व्यायाम शिक्षक उत्तम सिंह के खिलाफ की गई है। प्रधानाचार्य की कई बार चेतावनी के बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबन का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि के दौरान उत्तम सिंह का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गौरेला का कार्यालय अटैच किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। बता दें कि इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में व्यायाम शिक्षक उत्तम सिंह खुद शराब पार्टी में शामिल होने की बात कबूल करते दिख रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *