नए साल पर शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग किया तो रात जेल में कटेगी। पुलिस ने सड़क पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ तैयारी कर ली है। 31 दिसंबर की रात ड्रिंक एंड ड्राइव का अभियान चलाया जाएगा। गंगा बैराज और मंदिरों में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की जाएगी। प्रमुख चौराहों पर चेकिंग के साथ सुरक्षा कड़ी रहेगी, वहीं सुबह 4 बजे तक गश्त भी होगी। नए साल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं। मंदिरों में होने वाली भीड़ को देखते हुए वहां भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक परमट मंदिर में सबसे अधिक भीड़ होती है। अनुमान के मुताबिक यहां एक से सवा लाख श्रद्धालु नव वर्ष पर भोले बाबा के दर्शन करने आते हैं। इसे देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था सबसे सख्त रहेगी। इस्कॉन में 50 से 60 हजार भक्त पहुंचने की संभावना
यहां 250 पुलिस कर्मी और पीएसी की एक कंपनी तैनात रहेगी। इसके साथ ही इस्कॉन मंदिर में भी 50 से 60 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए यहां 60 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। यह पुलिस कर्मी मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। इसी तरह जेके मंदिर में 30 पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। यह पुलिस कर्मी मंदिर परिसर के दोनों छोर पर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। Z SQUARE और बड़ा चौराहा पर तैनात होंगे 35 पुलिस कर्मी
मंदिर के सुरक्षा कर्मी भी भीड़ नियंत्रित करने में मदद करेंगे। जेड स्क्वायर मॉल और बड़ा चौराहा पर भी 35 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। गंगा बैराज पर होने वाली भीड़ को देखते हुए यहां भी 25 पुलिस कर्मी रहेंगे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों पर भी एक एसआई समेत 4 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी साथ रहेंगे। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव का अभियान रात में चलाया जाएगा। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। शराब पीने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम डिप्रेस हो जाता है अल्कोहल के कारण हमारा सेंट्रल नर्वस सिस्टम डिप्रेसेंट की तरह काम करता है। यह ब्रेन के न्यूरोट्रांसमीटर, खासतौर पर गामा-एमिनोब्यूट्रिक एसिड (GABA) और ग्लूटामेट को प्रभावित करता है। शराब GABA के प्रभाव को बढ़ाकर हमें आराम का एहसास करवाती है और एंग्जायटी के एहसास को कम कर देती है। यही वजह है कि हमें शराब पीने के बाद थोड़े सुकून का एहसास होता है। कितनी देर रहता है शराब का नशा? हर किसी के शरीर की अल्कोहल पचाने की क्षमता अलग-अलग होती है। सामान्य तौर पर हमारा लिवर हर घंटे में लगभग 30 ml शराब प्रोसेस कर सकता है। अगर एक पैग में 30 ml शराब ली जाए तो कहा जा सकता है कि एक पैग शराब 1 घंटे में प्रोसेस हो जाती है। कितनी देर में प्रोसेस होती है कौन सी शराब?


