शराब विवाद में पति ने पत्नी को पटका:महिला की सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डाटम बाड़ी झरिया में शराब पीने के विवाद में पति ने पत्नी को उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को एमएमसीएच में किया गया। आरोपी पति की पहचान 25 वर्षीय उपेंद्र परहिया के रूप में हुई है, जबकि मृतका उसकी 22 वर्षीय पत्नी शिल्पी देवी थी। दोनों का एक बच्चा है। रामगढ़ थाना से घटनास्थल की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। पति और पत्नी दोनों ने पी रखी थी शराब रामगढ़ के थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह ने घटना की पुष्टि की। थाना प्रभारी के अनुसार, उपेंद्र परहिया और उसकी पत्नी शिल्पी देवी दोनों शराब का सेवन करते थे। घटना के दिन पति शराब पीकर घर में बैठा था, तभी उसकी पत्नी शिल्पी भी शराब पीकर घर आई। पत्नी को शराब पीकर घर आता देख उपेंद्र गुस्सा हो गया और उससे सवाल करने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात बढ़ गई। इसी दौरान उपेंद्र ने शिल्पी की पिटाई की और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। झगड़े के कुछ देर बाद दोनों सो गए। दी तीन साल पहले हुई थी शादी सुबह जब उपेंद्र जागा और पत्नी को उठाने लगा, तो वह मृत पाई गई। नशे में उपेंद्र द्वारा पत्नी को पटकने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके निशान भी पाए गए हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश शाह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी और वे घर में अकेले रहते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *