झारखंड के गिरिडीह में शराब से भरे एक ट्रक के पलटने से अफरातफरी मच गई। डुमरी थाना क्षेत्र के केबी मोड़ के पास हुए इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना उस समय हुई जब डुमरी से गिरिडीह की ओर जा रहा शराब से लदा ट्रक तेज रफ्तार में आगे चल रहे गिट्टी लोड ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर सड़क किनारे गन्ना का जूस बेच रहे टेंपो से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक और ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कई पेटी शराब भी जब्त की। घायलों को पहले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर थाना ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


