शराब से भरी थी कार तालाब में गिरकर डूबी:शीशे नहीं खुलने से दो दोस्तों की मौत, घुमाव पर बेकाबू होकर गिरी

झिराना में दर्दनाक हादसा: तालाब में गिरी कार से दो युवकों के शव बरामद तेज रफ्तार बनी काल, शराब के कार्टून से भरी थी कारघुमाव पर अनियंत्रित होकर दादिया नाड़ी में गिरी गाड़ी, शीशे नहीं खुलने से डूबे युवक झिराना थाना क्षेत्र के अरनिया काकड़ गांव के पास स्थित दादिया नाड़ी (तालाब) में शुक्रवार सुबह एक कार डूबी मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तालाब में कार का कुछ हिस्सा नजर आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से दो युवकों के शव बाहर निकाले। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। शराब के कारोबार से जुड़े थे दोनों युवक पुलिस के अनुसार दोनों युवक शराब के कारोबार से जुड़े हुए थे। बीती रात वे कार में सरकारी देशी शराब के पव्वों से भरे कार्टून लेकर गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दादिया नाड़ी के पास सड़क पर बने घुमाव पर तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सीधे तालाब में गिर गई। हादसे के बाद कार के शीशे नहीं खुल पाने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान डिग्गी थाना क्षेत्र के सोडा निवासी जानकारी के अनुसार हंसराज (40) अपने गांव में शराब की दुकान पर सेल्समैन था, जबकि दूसरा मृतक उसका दोस्त था। दोनों अक्सर साथ रहते थे और एक-दूसरे के साथ कामकाज करते थे। सुबह ग्रामीणों ने देखी डूबी कार थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अरनिया काकड़ गांव के लोगों ने सूचना दी कि दादिया नाड़ी में एक कार डूबी हुई है, जिसका कुछ हिस्सा पानी से बाहर दिखाई दे रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब साढ़े सात बजे ड्राइविंग सीट से हंसराज (42) पुत्र भैरूलाल का शव बाहर निकालकर पीपलू अस्पताल भिजवाया गया। कार्टून हटाने पर मिला दूसरा शव पुलिस को आशंका हुई कि कार में और लोग भी हो सकते हैं। जब शराब के कार्टून इधर-उधर किए गए तो पीछे की सीट पर एक और युवक दिखाई दिया। इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। कार की पिछली सीट पर कार्टूनों के बीच फंसे हंसराज (40) पुत्र गोपाल का शव बरामद किया गया। दोनों शवों को झिराना अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। तेज रफ्तार और सड़क के घुमाव को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। इनपुट सुमेरसिंह, झिराना, रवि विजयवर्गीय पीपलू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *