बिलासपुर| रहमतबाग मुस्लिम कब्रिस्तान इन्तेजामिया कमेटी के प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब सलीम राज के बिलासपुर आगमन पर उनसे मुलाकात कर कब्रिस्तान के लिए शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग रखी। यह मुलाकात बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य जनाब प्यारू मोहम्मद के नेतृत्व में हुई। समिति द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष जनाब सलीम राज ने तत्काल सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए अनुशंसा प्रदान कर दी। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने अनुशंसा पत्र लेकर कलेक्टर से मंथन सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भेंट की और शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग की।


