शहडोल के रसमोहनी में भालू ने पिकअप का सामान खाया:CCTV, दस दिन में चौथी बार बस्ती में घुसा

शहडोल के जैतपुर वन परिक्षेत्र के रसमोहनी गांव में भालू ने एक पिकअप वाहन पर हमला कर उसमें रखी खाद्य सामग्री को नुकसान पहुंचाया है। पिछले दस दिनों में यह चौथी बार है जब भालू बस्ती के अंदर घुसा है। भालू के हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। किराना दुकान में दो बार घुसा भालू स्थानीय निवासियों के अनुसार, बीते हफ्ते रसमोहनी की एक किराना दुकान में भालू दो बार घुस चुका है। दुकानदार को सुबह नमक की बोरियां फटी मिलने पर इसका पता चला। सीसीटीवी फुटेज में भालू दुकान के बाहर घूमता और सामान खाता दिखा था। इसके दो दिन बाद भालू ने फिर बस्ती में घुसा और अब बाजार में खड़ी पिकअप पर हमला किया। वन विभाग पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप ग्रामीणों ने वन विभाग पर ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद विभाग कोई कदम नहीं उठा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर ग्रामीण रात में अपने घरों में ही रहते हैं और घरों के बाहर आग जलाकर पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने और भालू को पकड़ने की मांग की है। अधिकारी बोले-10 लोगों की एक टीम गश्त कर रही इस संबंध में जैतपुर के कार्यवाहक वन क्षेत्र पाल बृजलाल प्रजापति ने बताया कि विभाग ने 10 लोगों की एक टीम गश्त के लिए लगाई है। यह टीम लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *