शहडोल में ठंड का दिखा असर, पारा 5 डिग्री पर:कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

शहडोल जिला मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बन गया है। बीते हफ्ते से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। कल्याणपुर (शहडोल) में रात का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो पचमढ़ी और अमरकंटक जैसे पहाड़ी पर्यटन स्थलों से भी कम है। मंगलवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 20 मीटर से भी कम हो गई। सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। आवश्यक कार्यों के लिए ही लोग घरों से बाहर निकले। कड़ाके की ठंड के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए नगर पालिका ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अलाव की व्यवस्था की है। कलेक्टर के निर्देश पर रैन बसेरों में भी ठहरने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि ठंड से किसी को परेशानी न हो। डॉक्टरों ने दी गर्म कपड़े पहनने की सलाह जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. पुनीत श्रीवास्तव ने बताया कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों को कई परतों में गर्म कपड़े पहनने, शाम के बाद अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *