शहडोल में महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुर में खेत से लौटते समय हादसा; पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला

शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से रेप के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे हुई। पीड़िता (22) अपने खेत से काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी। सुनसान रास्ते पर आरोपी ने उसे देखा और पीछा किया। महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया। वह उसे पास के खेत में खींच ले गया और रेप किया। इस दौरान महिला मदद के लिए चीखती रही, लेकिन आसपास कोई मौजूद नहीं था। रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों के साथ जैतपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। महिला आरोपी को पहचानती नहीं थी, लेकिन उसके बताए विवरण के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि आरोपी बिंगु बैगा, निवासी रसमोहनी को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ढूंढ निकाला। पुलिस के अनुसार, आरोपी भी पास के खेत में कृषि कार्य कर रहा था और महिला को अकेला देखकर उसकी नीयत खराब हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *