शहडोल में युवक का सिर हेलमेट से बड़ा:ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने VIDEO से सड़क सुरक्षा संदेश दिया

शहडोल जिले के यातायात पुलिसकर्मी और इन्फ्लुएंसर विवेक तिवारी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में विवेक तिवारी एक बाइक सवार को बिना हेलमेट के वाहन चलाते हुए रोकते हैं। वे युवक को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह देते हैं। पहनाकर देखा हेलमेट इस दौरान युवक ने जवाब दिया कि “साहब, मेरा सर इतना बड़ा है कि हेलमेट आता ही नहीं।” विवेक तिवारी ने युवक की बात की सच्चाई जानने का फैसला किया। उन्होंने तुरंत एक सामान्य हेलमेट मंगवाया और युवक को पहनने के लिए कहा। हेलमेट युवक के सिर में आधा भी नहीं चढ़ पाया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। बड़े आकार का हेलमेट बनाएं कंपनी इस स्थिति को विवेक तिवारी ने सड़क सुरक्षा के संदेश में बदल दिया। उन्होंने वीडियो के माध्यम से हेलमेट बनाने वाली कंपनियों से अपील की कि ऐसे लोगों के लिए भी बड़े आकार के हेलमेट बनाए जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के बाइक चलाने का बहाना न बना सके और सभी सुरक्षित रह सकें। लोग इसे सड़क सुरक्षा के संदेश के लिए सराह रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *