शहडोल में सीएम ने विरोधियों पर साधा निशाना‎:छाती पर पांव रखकर सुनाएंगे राम व कृष्ण की बात और उन्हें सुननी पड़ेगी

हम जब-जब भगवान राम और कृष्ण की बात करते हैं, विरोधियों को कष्ट होता है। हम राम-कृष्ण की बात छाती पर पांव रखकर सुनाएंगे और उन्हें सुनना पड़ेगा। पता नहीं कांग्रेस वालों की सनातन संस्कृति से किस बात की लड़ाई है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनकल्याण पर्व पर सभा में कही। उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश में हमला होता है तो इनके मुंह पर ताले डल जाते हैं। दूसरी ओर, इजराइल बम गिरा दे तो तरह-तरह के बयान सामने आने लगते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर 40 दिनों तक चलने वाले जनकल्याण अभियान में घर-घर सर्वे कर छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। सीएम ने किया सरसी आईलैंड का लोकार्पण सीएम ने बाणसागर डैम के बैकवॉटर में बने सरसी आईलैंड का लोकार्पण किया। उन्होंने नाव में बैठकर जल पर्यटन का लुत्फ उठाया। सीएम ने कहा कि सरसी आइलैंड प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, यह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से कम नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *