शहडोल: सोंण महोत्सव में पहुंचे डिप्टी CM शुक्ल:बोले- बाणसागर डैम विंध्य क्षेत्र के लिए वरदान; जल्द शुरू होगी जलमार्ग यात्रा

उप मुख्यमंत्री और शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नगर परिषद खांड में आयोजित सोंण महोत्सव में कहा कि बाणसागर डैम विंध्य क्षेत्र के लिए वरदान है। डैम से पीने और सिंचाई के लिए जल आपूर्ति की जाती है। डिप्टी ने क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कांक्लेव का आयोजन होगा, जो संभाग में औद्योगिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त करेगा। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाणसागर डैम के सरसी आईलैंड से डैम तक जलमार्ग यात्रा की सुविधा शुरू की जाएगी। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शुक्ल ने कहा कि यह पर्व उत्साह और हर्षोल्लास का प्रतीक है। उन्होंने 144 वर्ष बाद प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ का भी जिक्र किया। जहां करोड़ों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक शरद कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जनपद पंचायत ब्यौहारी की अध्यक्ष आकांक्षी सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्कूली छात्राएं उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *