शहरी सेवा शिविर में चैक सौंपे, 2 दिन रहेगी छुट्टी:भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मिर्धा ने लाभार्थियों के साथ कटआउट में खिंचवाई फोटो

नागौर नगर परिषद में शनिवार को वार्ड नंबर 10, 11 और 12 का शहरी सेवा शिविर लगा। नगर परिषद के नेहरू पार्क में तीनों वार्ड के परिवादी बड़ी संख्या में पहुंचे। नगर परिषद कमिश्नर एसडीएम गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि रविवार और सोमवार को कैंप्स की छुट्‌टी रहेगी। इसके बाद 23 सितंबर मंगलवार को वार्ड नंबर 13, 14 और 15 के कैंप लगेंगे। कैंप्स में अधिकांश परिवादियों के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। आज नगर परिषद में लगे कैंप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा ने कैंप में प्रदेश सरकार की योजनाओं के तहत दिए जा रहे लाभों के बारे में विभागवार जानकारी ली। डॉ. ज्योति मिर्धा और कमिश्नर गोविंद सिंह भींचर के साथ पार्षद मनीष कच्छावा और वरिष्ठ ओमप्रकाश सांखला ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभार्थी कैलाश आचार्य, बेबी भार्गव, हर्षना पाठक, सुखराम को 50 हजार रूपए की पहली किस्त का चैक सौंपा। शुक्रवार के कैंप में प्रधानमंत्री आवास योजना के 2, जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के 15, कृषि भूमि कंवर्जन के 10, 69ए के 2, कच्ची बस्ती के 1, खांचा भूमि आवंटन के 1, भवन मानचित्र अनुमोदन के 4 और नाम हस्तान्तरण के 8 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान खींवसर प्रशासक संघ अध्यक्ष जगदीश बिड़ियासर, जिपस ओमप्रकाश सैन, पुखराज काला बलायां समेत काफी लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *