शहरी हाईवे पर बने पुल पर फिर बार लगा जाम:शाजापुर में चौड़ीकरण की लंबे समय से की जा रही है मांग

शाजापुर के शहरी हाईवे पर मां राजराजेश्वरी माता मंदिर के सामने चीलर नदी पर बने पुल के चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है। पुल संकरा होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। पास ही शांतिवन होने से जब भी कोई अंतिम यात्रा होती है, तो दोनों ओर जाम लग जाता है। रविवार को भी 1 से 2 बजे के करीब इस पुल पर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते दो पहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके चलते लोग लगभग आधे घंटे तक परेशान रहे। जैसे तैसे जाम खुला तब जाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। हालांकि पुल के चौड़ीकरण के लिए नगर पालिका ने पूर्व कलेक्टर दिनेश जैन के माध्यम से राज्य शासन को प्रस्ताव भी भिजवा दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि यह पुल लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है और लोक निर्माण विभाग ही इसे बनाएंगा। हमने प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर के माध्यम से भिजवा दिया है। पुल संकरा होने से शहरवासियों और वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। जल्दी ही नगर पालिका की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर अमल कर लालघाटी से लेकर टंकी चौराहे तक लगभग 6 किलोमीटर तक इस रोड का चौड़ीकरण होगा। आने वाले समय में लोगों को पुल पर लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *