जांजगीर | शहर की कई गली , मोहल्लों के सड़कों पर बीचोंबीच उभरे गड्ढे अब लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। वहीं लिंक रोड राज पैलेस के बगल से होकर गुजरने वाले सड़क के बीच – बीच में कई गड्ढे है। गड्ढे को स्लैप से ढका गया है। लेकिन ढके हुए स्लैप बुरी तरफ से दब चुका है। जिससे गड्ढे फिर से उभर चुके है। जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों को अपनी जान जोख़िम में डाल कर चलना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा रात में दिक्कत होती है क्योंकि, रात होते ही गड्ढे दिखाई नहीं पड़ता है। जिससे बाइक और कार चालकों के वाहन के पहिया फस जाता है।


