शहर के करीब 30 इलाकों में आज बिजली कटौती:3 से 4 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, 7 GSS पर होगा मेंटेनेंस का काम

भरतपुर में 7 GSS पर बिजली कटौती रहेगी। शहर के कई इलाकों में 3 घंटे तो, कई इलाकों में 4 घंटे की बिजली कटौती रहेगी। क्योंकि बिजली विभाग के द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। गर्मियों में बिजली कटौती में काफी परेशानी होती है। इसलिए सर्दी के मौसम में ही बिजली कटौती कर मेंटेनेंस का काम किया जाता है। इन इलाकों में 3 घंटे होगी बिजली कटौती BESL के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि शहर के 7 GSS पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। RRVPNL द्वारा मोतीझील स्थित 132KV पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसलिए उसके आसपास के एरिया में 10 बजे से 1 बजे बिजली कटौती की जाएगी। इन इलाकों में 4 घंटे होगी बिजली कटौती इसके अलावा 33KV चंबल फीडर, 33KV सेवर GSS, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया GSS, एसपीएम नगर GSS, रेडक्रॉस सर्किल GSS, चौबुर्जा GSS के सभी फीडर पर, 11KV सिटी, वैगन फैक्ट्री, MES कॉलोनी फीडर, हीरादास GSS, स्वर्ण जयंती GSS पर भी मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इन सभी फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। आधे शहर में होगी बिजली कटौती आज आधे शहर में बिजली कटौती रहेगी। हालांकि बिजली विभाग कोशिश करेगा कि वह बिजली सप्लाई दूसरी लाइनों से कर सके। अगर ऐसा संभव नहीं हो पाया तो, उपभोक्ताओं को 3 से 4 घंटे तक परेशानी उठानी पड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *