शहर के चौक-चौराहों पर लेफ्ट टर्न पर कब्जा, यातायात व्यवस्था चरमराई

बिलासपुर | शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लेफ्ट टर्निंग लेन पर अवैध कब्जों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जहां वाहनों को सुगमता से मुड़ने के लिए लेफ्ट टर्न खाली रखा जाना चाहिए, वहीं कई स्थानों पर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने स्थायी रूप से वाहन खड़े कर दिए हैं। इससे आम लोगों को रोजाना जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। व्यस्त समय में स्थिति और गंभीर हो जाती है। लेफ्ट टर्न बाधित होने से पीछे लंबी कतारें लग जाती हैं और मुख्य मार्ग पर भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। दोपहिया वाहन चालक किसी तरह निकल जाते हैं, लेकिन कार और अन्य बड़े वाहनों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त रखा जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से सख्ती बरतने और नियमित निगरानी की मांग की है। -वेदांत साव, सरकंडा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *