शहर के पेशीराम करेंगे ब्रुसेल्स में भारत का प्रतिनिधित्व

बिलासपुर| भारत के सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में पहल के तहत छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल (डड़सेना) को यूरोपीय संसद, ब्रुसेल्स में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक जायसवाल को आमंत्रण पोलैंड के यूरोपीय संसद सदस्य एवं विदेश मामलों की समिति के सदस्य ग्रेजेगॉर्ज ब्राउन द्वारा प्रदान किया गया है। यूरोपीय संसद में 18 फरवरी को आयोजित होने वाला सम्मेलन में पेशीराम छत्तीसगढ़ एवं भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने विचार रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *