शहर के बड़े इलाके में मटमैले पानी की सप्लाई

शहर के करीब एक लाख लोगों को शनिवार को मटमैला लाल रंग के पानी की आपूर्ति हुई। जबकि शहर के अन्य क्षेत्रों में दुधिया रंग के पानी की आपूर्ति हुई। पुराना जेल परिसर में स्थित में जलमीनार वाले क्षेत्रों में मटमैला लाल रंग की आपूर्ति हुई, जो इस्तेमाल लायक नहीं था। इससे लोग चिंतित रहे। मिली जानकारी के अनुसार, ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि बीते शुक्रवार को बूटी हाईवे के पास डि​स्ट्रिब्यूशन लाइन में लीकेज हो गया था, जिससे पाइप में गंदगी और मिट्टी का प्रवेश हो गया। इसे शनिवार की देर शाम दुरुस्त कर लिया गया है। रविवार से पानी साफ हो जाएगा और वाटर सप्लाई भी सामान्य रहेगी। 8 इलाकों में मटमैला पानीलालपुर, करम टोली, वर्धमान कंपाउंड, थड़पखना, अपर बाजार, कांटाटोली व आसपास के क्षेत्रों में मटमैला रंग के पानी की आपूर्ति हुई। यह पानी इस्तेमाल लायक नहीं था।यहां दूधिया रंग का पानी रातू रोड, मोरहाबादी, कांके रोड, पिस्का मोड़, गाड़ीखाना चौक, मधुकम, किशोर गंज, आनंद नगर, कुम्हार टोली व आसपास के क्षेत्रों में दूधिया रंग के पानी की आपूर्ति हुई। क्या कहते हैं पेयजल विभाग के अफसर इस कारण हुई दूधिया रंग के पानी की आपूर्ति सभी डैमों में बरसात के दौरान विभिन्न नदियों एवं नालों से गंदे पानी का प्रवेश हुआ है। इसलिए फिलट्रेशन प्लांट में चूना, ब्लीचिंग और फिटकिरी की मात्रा बढ़ा दी गई है। यह स्थिति दो चार दिनों तक रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *