शहर के मंदिरों में लोहड़ी पर छोटी बड़ी पतंग लगाई, रात को भुग्गा जलाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोहड़ी का पर्व शहर के मंदिरों में श्रद्धा से मनाया गया। सुबह के समय मंदिर कमेटियों के सहयोग से पंडितों ने ठाकुर जी के सभी विग्रहों के आस-पास छोटी बड़ी पतंग लगाई। जिन्हें बाद में भक्तों में बांटा गया। जबकि रात को मंदिर कमेटियों और सेवादारों ने मिलकर भुग्गा जलाकर उसमें मूंगफली, रेवड़ी, तिल गुड डालकर प्रभु चरणों में परिवार की सुख शांति की प्रार्थना की। जिसमें दुर्ग्याणा तीर्थ, शिवाला बाग भाइयां, रानी का बाग प्राचीन शिवाला मंदिर, गोपाल मंदिर, माता कौशल्या देवी मंदिर, बिजली पहलवान मंदिर, शिवाला गंगाराम, खंडवाला पिशोरी नगर श्री सनातन धर्म शिव मंदिर, शिवाला भूतनाथ महादेव, माता चिंतपूर्णी मंदिर नमक मंडी, पंचरत्न श्री कृष्णा मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में लोहड़ी पर्व मनाया। मंदिर कमेटियों ने अपने सेवादारों को लोहड़ी की बधाई देते मूंगफली समेत अन्य सामान बांटा। वहीं लोगों ने रात को अपने घरों में साग, गन्ने के रस की खीर, खिचड़ी बनाकर माघी के दिन खाई। इस मौके पर छोटे बच्चों ने लोगों के घरों में जाकर लोहड़ी मांगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *