शहर के युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव और जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक की मौजूदगी में बुधवार को अंबिकापुर में कांग्रेस को बड़ी मजबूती मिली। शहर के प्रमुख जिम संचालक राकेश अग्रवाल के नेतृत्व में युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने पहुंचे युवाओं ने स्पष्ट किया कि वे देश के युवाओं के प्रति राहुल गांधी के विजन और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की कार्यशैली से प्रभावित हैं। कार्यक्रम के दौरान आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने सभी नवप्रवेशी युवाओं को कांग्रेस की पट्टिका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा, यह बेहद उत्साहजनक है कि आज की नई पीढ़ी कांग्रेस की विचारधारा को समझ रही है और उससे जुड़ रही है। युवाओं के आने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। इन युवाओं को प्रदान किए गए सदस्यता फार्मों पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हस्ताक्षर हैं। दिल्ली में आयोजित एक आवश्यक बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने इन फार्मों पर हस्ताक्षर कर युवाओं के प्रवेश को अपनी सहमति दी। उनकी अनुपस्थिति में आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने प्रक्रिया को पूर्ण किया। कार्यक्रम में हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, रामविनय सिंह, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल मौजूद रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राकेश अग्रवाल, राजेश चौधरी, सौरभ सोनी, रुस्तम मिर्जा, देवाशीष मंडल और तौसीफ अहमद शामिल थे। युवाओं के कांग्रेस पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *