शहर के रणजीता स्टेडियम में जूदेव गोल्ड कप स्पर्धा कल से

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर शहर के शहर के रणजीता स्टेडियम में आज से स्व दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो रहा है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मणिपुर और केरल की टीम का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। समिति के सचिव सरफराज आलम ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरूआत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व जशपुर राजपरिवार के सदस्य रहे दिलीप सिंह जूदेव के 2013 में निधन के बाद 2014 में किया गया था। उन्होनें बताया कि 2019 तक यह प्रतियोगिता हर साल निर्बाध रूप से आयोजित होता रहा। लेकिन 2020 में आयोजन शुरू होने से ठीक पहले कोरोना संकट शुरू हो जाने से प्रतियोगिता आयोजित नहीं हो सकी थी। पांच साल बाद एक बार फिर जूदेव स्मृति गोल्ड कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के 10 राज्यों की राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल टीम शामिल हो रही है। शामिल होने वाली टीमों में डाउन-टाउन जम्मू कश्मिर, कालीघाट फुटबाल क्लब पश्चिम बंगाल, शैल फुटबाल अकादमी बोकारो झारखंड, वाईडीसी मणिपुर, वाईएमएफसी बक्सर बिहार, एमएफजी बैंगलोर कर्नाटक, सेंचुरी सीमेंट मुंबई, महाराष्ट, आर्मी आटलरी सेंटर हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, एफसी अवध, उत्तरखंड, राउरकेला रेड ओडिशा, मल्लपुरम एफसी, केरल, लुक्का एफसी केरला और जशपुर की टीम शामिल है। आज से फुटबाल महाकुंभ स्व दिलीप सिंह जूदेव स्मृति गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो रहा है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में मणिपुर और केरल की टीम का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *