शहर के 17 चौकों पर आज से होंगे ई-चालान

लुधियाना| ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती होगी। आज यानी बुधवार से शहर में ई-चालान की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रथम चरण में महानगर के 17 चौक पर आधुनिक कैमरे चालू कर दिए गए हैं जो रेड लाइट जंप करते ही पकड़ में आ जाएंगे। तुरंत ही ई-चालान होने का मैसेज मिलेगा। महानगर में कुल 44 चौकों पर ई-चालान के लिए कैमरे लगाए गए हैं। बाकी के 27 चौक पर भी ई-चालान जल्द ही शुरू किया जाएगा। इन ट्रैफिक नियमों में रेड लाइट जंप, जेब्रा क्रॉसिंग क्रॉस, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, ट्रिपल राइडिंग, ओवर लोड, ओवर हाइट इत्यादि शामिल होंगे। जो वाहन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए कैमरे में कैद होंगे, उस वाहन के ट्रैफिक नियम तोड़ने का समय और स्थान की फोटो भी चालान के पीछे प्रिंट की जाएगी। यहां होगा ई-चालान: फिरोजपुर रोड, जगराओं पुल, दुर्गा माता मंदिर, भाई वाला चौक, लोधी क्लब रोड, दाना मंडी चौक, जनता नगर, जमालपुर पुलिस कॉलोनी चौक, जमालपुर चौक, वीर पैलेस चौक, काका मैरेज पैलेस, फुल्लांवाला चौक, पावा चौक, माल रोड, हीरो बेकरी चौक, सुनेत चौक, सग्गू चौक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *