शहर में अगले चार दिनों तक सर्दी बढ़ने का अनुमान:आज भी कोहरे की वजह से बढ़ी ठंडक, मौसम रहेगा साफ

जोधपुर शहर में जनवरी की शुरुआत से ही ठंड का असर बना हुआ है। शहर में आज भी सुबह के समय भी हल्का कोहरा नजर आया। जिससे ठंड का असर बढ़ गया। शहर में सुबह का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आस पास था, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ाने की संभावना है। इसके चलते चार पांच दिनों तक ठंड तेज रहेगी। जनवरी की शुरुआत से ही असर शहर में जनवरी मास की शुरुआत से ही पारा 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि बीते तीन-चार दिनों से उतार चढ़ाव भी जारी है। खासतौर पर सुबह के समय कोहरे की वजह से ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। जीरे की फसल में रखें सावधानी काजरी की ओर से मौसम के असर को देखते हुए जीरे की फसल में विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की वजह से फसल में कीट और रोग लगने की संभावना है। ऐसे में फसल की सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय कीटनाशकों के छिड़काव आदि की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *