जोधपुर शहर में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव नजर आया। हल्का कोहरा शहर में छाया रहा। वहीं सुबह से ही साफ धूप नहीं खिली। इसके चलते ठंड का असर भी अधिक नजर आया। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के पास नजर आया। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के पास रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बादल छाए रहने से दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सुबह ओर शाम के समय शीत लहर का असर रहेगा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तरह के मौसम में चने की फसल को खाने वाले कीड़ों के लगने की संभावना है। इसे देखते हुए फसल के लिए उचित सुरक्षा प्रबंध करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा इसबगोल की फसल में तुलासिता रोग होने की संभावना भी जताई गई है। नर्सरी में रखे पौधों को शीतलहर से बचाव के लिए ढकने की सलाह दी गई है।


