शहर में आने वाले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट:काजरी के वैज्ञानिकों ने दी किसानों को सलाह, फसल को ढककर रखें

जोधपुर में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। शहर में दिन में तेज धूप के बाद शाम को बादल छाए रहने से मौसम सुहावना हो गया। ऐसे में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को आंशिक राहत मिली। काजरी के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जोधपुर में आने वाले 5 दिनों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना है। काजरी में स्थापित किए गए ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र की ओर से इसको लेकर जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। किसानों को खेत में कटाई की हुई फसल को ढेर बनाकर प्लास्टिक से ढक कर रखने की सलाह भी दी गई है। काजरी के वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों फसल कटाई का सीजन है। कई जगहों पर किसान फसल को काटकर खेतों में ढेरी बनाकर रखते हैं। ऐसे मौसम में फसल के बिखरने का खतरा अधिक रहता है। हवाओं के साथ बारिश की वजह से फसल खराब हो सकती है। इसके लिए फसल को ढककर रखने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *