भास्कर न्यूज | लुधियाना इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सुरक्षित निपटान और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने की दिशा में शहर में प्रशासन के सहयोग से फिलांथ्रोपी क्लब एक पहल की है। इसके तहत शहर के प्रमुख पांच सार्वजनिक स्थानों पर ई-वेस्ट संग्रहण के लिए ई-बिन्स लगाए गए। इन ई-बिन्स का उद्घाटन मंगवार को डीसी हिमांशु जैन ने मिनी सेक्रेटेरिएट में किया। संस्था की तरफ से शहर में तीन और जगहों पर लगाए जाएंगे। जिसको लेकर जगह चिन्हित की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अनुपयोगी व खराब हो चुके इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों को सुरक्षित तरीके से निस्तारित करने की सुविधा देना है, ताकि ई-कचरे से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह पुराने मोबाइल फोन, चार्जर, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य ई-वेस्ट को घरेलू कचरे में न फेंकें, बल्कि इन निर्धारित ई-बिन्स में डालकर जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्रम में अनु गुप्ता, लखविंदर (डिकी) छाबड़ा और सिमरत कथूरिया भी उपस्थित रहीं। {डीसी कॉम्प्लेक्स {किप्स मार्केट {रोज गार्डन पार्किंग {कोचर मार्केट {ट्यूशन मार्केट, मॉडल टाउन एक्सटेंशन ई-कचरे री-साइकिल और पर्यावरण-अनुकूल प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए रीसाइकिल विला के साथ समझौता किया गया है। संस्था प्रत्येक सप्ताह इन स्थानों से ई-वेस्ट एकत्र कर कोहड़ा प्लाट में निस्तारण करेगी। इस पहल में किंग एस्कोर्ट्स के अरविंदर ने अहम भूमिका निभाई। जबकि प्रशासन की ओर से अंबर बंदोपाध्याय ने इस पहल में योगदान दिया। प्रशासन ने लोगों से अपील की गई है कि वे ई-वेस्ट संग्रहण केंद्रों का अधिक से अधिक उपयोग कर इस अभियान को सफल बनाएं।


