शहर में कल तीन घंटे तक बिजली रहेगी बंद:रातानाडा क्षेत्र की कॉलोनियां होंगी प्रभावित, डिस्कॉम ने दी जानकारी

जोधपुर शहर के रातानाडा क्षेत्र की कई कॉलोनियों में बुधवार सुबह तीन घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जोधपुर डिस्कॉम के अनुसार यह शटडाउन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते यह सप्लाई बंद रखी जाएगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें अजीत कॉलोनी, सूर्या अपार्टमेंट, वेस्ट एवं ईस्ट पटेल नगर, अजीत भवन, सर्किट हाउस के आसपास का क्षेत्र, उम्मेद भवन पैलेस, रसाला रोड, बैंक कॉलोनी, पुरानी पुलिस लाइन, राजमाता कृष्ण कुमारी स्कूल क्षेत्र, विभाग एवं हरिजन बस्ती, बैठक लाइन, कमला नेहरू कॉलेज, एलआईसी रामदेव कॉलोनी, उम्मेद क्लब, राई का बाग क्षेत्र, पुलिस कंट्रोल रूम, गोधियों की गली, जसवंत कॉलेज, हनवंत कॉलोनी शामिल हैं। यह पूरा क्षेत्र 33/11 केवी सर्किट हाउस सब-स्टेशन से जुड़ा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *