शहर में खुलेंगे 12 नए आरोग्य आयुष्मान मंदिर, मुहल्लों में मिलेगा इलाज

राजधानी में लोगों को उनके घर के पास इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बहुत जल्द 12 नए आरोग्य आयुष्मान मंदिर खुलेंगे। केंद्र सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। अब नगर निगम 12 नए वार्डों में आयुष्मान मंदिर खोलने की कवायद में जुट गया है। जगह की तलाश की जा रही है। जिन वार्डों में निगम की जमीन नहीं होगी, वहां किराए का मकान लिया जाएगा। नए वर्ष में सभी केंद्रों का संचालन शुरू होगा। वार्ड में आयुष्मान मंदिर खुलने से लोगों को अपने मुहल्ले में ही इलाज की सुविधा मिलेगी। क्योंकि, आयुष्मान मंदिर में एमबीबीएस डॉक्टर, नर्स रहेंगे, नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। नए केंद्र खुलने के बाद कुल 37 केंद्र हो जाएंगे। आरोग्य आयुष्मान मंदिर, हरमू पार्क अभी : पार्क के स्टोर रूम में चल रहा केंद्र रांची नगर निगम ने वार्ड 25 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी में स्थित निगम पार्क के स्टोर रूम में ही आरोग्य आयुष्मान मंदिर खोल दिया गया है। यहां ब्लीचिंग पाउडर, बैनर-पोस्टर सहित निगम की सामग्री रखी जाती है। स्टोर रूम में लाइट भी नहीं है। इसी में डॉक्टर -नर्स बैठकर इलाज करते हैं। इसे देखते हुए 9 वार्डों में आरोग्य आयुष्मान मंदिर का नया भवन बनेगा। इन वार्डों में 3.10 करोड़ से बनेंगे नए भवन वार्ड नंबर 2 में हातमा, वार्ड 12 में कांटाटोली, वार्ड 14 में चुटिया, वार्ड 15 में चर्च कंपाउंड मैदान, वार्ड 24 में हज हाउस के पास, वार्ड 25 में हरमू हाउसिंग कॉलोनी शास्त्री मार्ग, वार्ड 33 में बनहोरा रंका टोली, वार्ड 45 में चुटिया अमरावती कॉलोनी, वार्ड 52 में हटिया में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। एक भवन पर करीब 34.50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। बीपी-शुगर जांच से दवा तक मुफ्त मिलेगी आरोग्य आयुष्मान मंदिर में अनुभवी डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। मरीजों को सामान्य बीमारी के इलाज के लिए सदर-रिम्स सहित अन्य निजी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। इसी सेंटर में इलाज होगा। बीपी-शुगर, खून जांच नियमित होगी, दवा भी मुफ्त मिलेगी। वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है इन 25 स्थानों पर चल रहे केंद्र वार्ड 1 में चौड़ी बस्ती, वार्ड 3 में जोगो पहाड़ के पास, वार्ड 4 में भरमटोली, वार्ड 5 में बड़गांई, वार्ड 7 में गाड़ीगांव पाहन टोली, वार्ड 9 में तिरिल बस्ती कोकर, वार्ड 13 में लोवाडीह सामलौंग, वार्ड 19 में वर्द्धमान कंपाउंड, वार्ड 20 में जालान रोड स्थित निगम धर्मशाला, वार्ड 25 में हरमू पावर हाउस, वार्ड 29 में पहाड़ी मंदिर के पास, वार्ड 33 में बनहोरा रंकाटोली पंडरा, वार्ड 34 में इटकी रोड टंगरा टोली, वार्ड 36 में गिरिजा टोली ​िडबडीह, वार्ड 38 में झारखंड हाईकोर्ट के पास धुर्वा, वार्ड 39 में पुंदाग साईं मंदिर, वार्ड 40 में सीटीआई कॉलोनी धुर्वा समेत अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *