शहर में घूमने आई विदेशी पर्यटक को डॉग ने काटा:स्थानीय लोगों ने पहुंचाया हॉस्पिटल, शहर में पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

जोधपुर में इन दिनों आवारा डॉग का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर निगम की ओर से इसको लेकर प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है। नतीजा शहर में मंगलवार को घूमने के लिए आई विदेशी पर्यटक को डॉग ने काट दिया। इसके चलते पर्यटक रोने लग गई। पांव में डॉग के काटने की वजह से गहरा घाव हो गया। बाद में आसपास के लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉग बाइट की घटना के बाद शहर में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। भीतरी शहर जहां पर दिन भर विदेशी और देशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। ऐसी जगह पर आवारा डॉग पर्यटकों पर हमला कर रहे हैं। इसके वजह से जोधपुर शहर की साख पर भी बट्टा लग रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *