रांची | राजधानी में डॉग बाइट लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी सेल सिटी में रहने वाले एयर इंडिया के पूर्व कर्मी मनोज कुमार को एक स्ट्रीट डॉग ने काट लिया। वे सुबह 7.45 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। उसी दौरान एक स्ट्रीट डॉग ने उन्हें आकर काटा। मनोज कुमार ने बताया कि सेल सिटी में 40 से अधिक स्ट्रीट डॉग हैं। जो हाल के दिनों में तीन लोगों को काट चुके हैं। कई बच्चों को काटने के लिए दौड़ा चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार नगर निगम से की गई है। गुरुवार को घटना के बाद शिकायत की गई तो 6 स्ट्रीट डॉग को निगम की टीम पकड़ कर ले गई। राजधानी में हर दिन 250 लोगो को स्ट्रीट डॉग काट रहे हैं। सदर अस्पताल में लगातार रेबीज वैक्सीन लेने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।


