पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज के आराध्य संत पीपा महाराज का 702वां जयंती महोत्सव शनिवार को दर्जी समाज की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर के खौड़ के बास स्थित चारभुजा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। जो शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए पानी दरवाजा स्थित सिरेघाट पहुंच सम्पन्न हुई। इससे पहले रास्ते में चारभुजा मित्र मंडल, विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गा वाहिनी सहित कई सामाजिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा और आइस्क्रीम की मनुहार कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरे रास्ते पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में जुटे नजर आए। समाज अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी ने बताया कि सुबह गाजे-बाजे के साथ कपड़ा मार्केट स्थित विमलादेवी सोलंकी के यहां से ध्वजा लाई गई। विधि-विधान से खौड़ का बास स्थित चारभुजा मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। उसके बाद गाजे-बाजे के साथ संत पीपा महाराज की शोभायात्रा रवाना की गई। शोभायात्रा की अगुआई एक घुड़सवार हाथ में ध्वजा लिए हुए कर रहा था। उसके पीछे भारत माता के गेटअप में घोड़े पर सवार एक युवती हाथ में तिरंगा लहराते हुए चल रही थी। राजस्थानी परिवेश में सजी-धजी समाज की महिलाएं हाथ में छतरी लिए मनमोहक डांस करते हुए चल रही थी। जो शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहा। उसने पीछे चल रही युवाओं की टीम पूरे रास्ते संत पीपा के जैकारे लगाते हुए माहौल को धर्ममय करते हुए चल रहे थे। ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार महिलाएं संत पीपा की स्तुति में भजन गाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में शामिल 9 दुर्गा, संत पीपा महाराज, राम-लक्ष्मण-जानकी, संतों की झांकी शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। शहर के खौड का बास स्थित चारभुजा मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा गोल निम्बड़ा, सर्राफा बाजार, बादशाह का झंडा होते हुए सिरेघाट पहुंच सम्पन्न हुई। भामाशाहों को किया सम्मानित, लगाई अगले वर्ष के लिए बोलियां
शहर के मंडिया रोड महावीर गृह निर्माण पार्ट बी सरस्वती स्कूल के पास स्थित दर्जी समाज के समाज के छात्रावास में सम्मान समारोह और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, रमेश परिहार मौजूद रहे। जिनका दर्जी समाज की ओर से माला और साफा पहनाकर बहुमान किया। इसके साथ ही झांकियों में विभिन्न देवी-देवताओं का गेटअप करने वाले बच्चों को भी पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महाप्रसादी के लाभार्थी नंदकिशोर सोलंकी, अशोक-मोतीलाल भाटी, मदन, नरेश, मुकेश राखेचा, शोभायात्रा के लाभार्थी सुंदरदेवी गोयल भावी, भजन संध्या के लाभार्थी दिलीप-सूरजमल दैय्या दईकड़ा हाल पाली, साफा-माला के लाभार्थी सुखदेव, मोतीलाल, भगवतीप्रसाद, रमेश पंवार रेपड़ावास, जल व्यवस्था लाभार्थी नारायणलाल, मुकेश परमार खैरवा, लाइट व्यवस्था लाभार्थी पुष्पादेवी दैय्या, फोटोग्राफी लाभार्थी रूपचंद दैय्या का माला ओर साफा पहनाकर आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। दर्जी समाज के सचिव इंद्रचंद राखेचा ने बताया कि इस दौरान समाज के कई भामाशाहों ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली संत पीपा महाराज की जयंती को लेकर भी बढ़-चढ़कर बोलियां बोली। उनका भी आयोजकों ने सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम में किरण दीवान परमार, रामलाल डाबी, मांगीलाल डाबी, रमेश गोयल, घनश्याम सोलंकी, प्रकाशचंद काणतरा, मदनलाल भाटी, रामलाल राखेचा, महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमलता राखेचा, सचिव ललिता गोयल, किरण सोलंकी सहित बड़ी संख्या में दर्जी समाज के महिला-पुरुष मौजूद रहे। इस दौरान व्यवस्था में ओम बडग़ुर्जर,मुकेश परमार, विकास आर्य, कपिल चौहान, दिनेश परिहार, शेरू गोयल, किशोर सोलंकी, नरेश सोलंकी, महेन्द्र परमार, रमेश रेपड़ावास, देवराज पंवार, पूनमचंद बडग़ुर्जर, प्रकाश गोयल, गोरू सोलंकी, भरत परमार, मुकेश बडग़ुर्जर, दिनेश गोयल, प्रवीण गोयल, सुरेन्द्र गोयल, नीरज भाटी, भावेश सिसोदिया आदि व्यवस्था में जुटे रहे। देखिए शोभायात्रा की फोटोज….


