उदयपुर में रेप के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:चित्तौड़गढ़ में रिश्तेदार के यहां छिपा था, घर में आकर दुष्कर्म किया था

पिछले दिनों एक पीड़ित विवाहिता के झाड़ोल थाने में एक आरोपी के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ के दर्ज कराए मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी फेलीराम ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू की तो आरोपी चित्तौड़ में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा था पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी को गिरफ्तार किया। यह था मामला
थानाधिकारी फेलीराम ने बताया कि पिछले दिनों एक विवाहिता ने रिपोर्ट दी और बताया कि पिछले दिनों वह गांव में बिंदोली देखने गई थी कि मौका पाकर रात मे तेजेंद्रसिंह राणावत उर्फ बंटी निवासी दमाणा घर में घुस कर छिप गया जब वापस आई तो कमरे में ले जाकर मेरे साथ जबरन रेप किया। मुझे उसने चाकू दिखा धमकी दी कि किसी को बताया तो तेरे पति और बेटे को मार दूंगा। पति के साथ भी मारपीट की रिपोर्ट में बताया कि उसके बाद से आरोपी लगातार पीछा कर पूर्व अपराध को दोहराना चाहता है। जब इसका विरोध किया तो उसके द्वारा बार मुझे फोन कर अभद्र गाली गलोज व धमकियां देना शुरू कर दिया। परेशान हो कर मैंने अपना फोन अपने पति को दे दिया तो मेरे पति को गाली गलौज करना चालू कर दिया और पति के साथ मारपीट भी की। पिछले दिनों देर रात आरोपी घर में घुस गया और विवाहिता को जबरन साथ ले जाने लगा, विवाहिता के चिल्लाने पर परिजन और पड़ोसी मौके पर आ गए तो आरोपी बाइक वही छोड़ कर भाग गया। इनपुट : दुष्यंत पूर्बिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *