भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह शहर मंे लगातार यातायात पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि नाबालिग टोटो चला रहे है, जिससे आए दिन शहर में दुर्घटनाएं होते रहती है। जिसके लेकर सोमवार को यातायात पुलिस ने मधुबन चौक और टावर चौक पर अभियान चलाकर 50 टोटो को जब्त किए। जिसमंे अधिकांश नाबालिग चालक मिले। तो कई का फिटनेस तक फेल था। वहीं कई का इंश्योरेंस भी नहीं था। ऐसे मंे उन्हें जुर्माना की पर्ची पुलिस की ओर से दी गई। सुबह मंे चले अभियान के बाद शहर मंे टोटो का चलना काफी कम हो गया था। सभी टोटो को सुबह मंे पुलिस यातायात थाना परिसर मंे लाकर खड़ी की। उसके बाद सभी पर कार्रवाई शुरू की गई। जिनके पास सभी कागजात थे। उन्हें छोड़ा भी किया। यातायात थाना प्रभारी दुमन टोपनो ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार शहर मंे चलेगा। हर टोटो के चालक और मालिक अपने वाहनों के कागजातों को दुरुस्त रखे। साथ ही टोटो के चालकों के पास लाइसेंस भी होना जरुरी है, लेकिन कई के पास लाइसेंस भी नहीं था। कार्रवाई के बाद थाना परिसर मंे टोटो चालकों की काफी भीड़ भी लगी हुई थी। कई टोटो चालकों ने कहा कि उनके कागजात घर में छूट गए हैं, ऐसे मंे पुलिस घर से कागजात लाने की बात कह रही थी।


