शहर में सक्रिय झपट्टामार गैंग:सड़क क्रॉस करते समय असिस्टेंट मैनेजर का मोबाइल छीना, आरोपियों का नहीं लगा पता

जोधपुर में एक असिस्टेंट बैंक मैनेजर से दिनदहाड़े मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शास्त्री नगर थाने में सुधीर कुमार रिपोर्ट देखने रिपोर्ट देकर बताया कि वह जलजोग, शास्त्री नगर स्थित एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। 12 दिसंबर को वह दोपहर में बैंक के सामने स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने जा रहा था इसी दौरान किसी परिचित का फोन आ गया तो वह फोन पर बात करने लगा। फोन पर बात करते हुए करीब 1 बजे रोड क्रॉस कर रहा था, इस बीच मोटरसाइकिल सवार दो लड़के उसके पास से निकल रहे थे। इनमें से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे लड़के ने छपट्टी मारकर उनका वनप्लस मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए।
पीड़त का कहना कि घटना के बाद उसने अपने स्तर पर तलाश की मगर आरोपी नहीं मिले और न ही मोबाइल मिला। इसके बाद उसने सोमवार को इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *